शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा पावर, एलएंडटी, बीईएल, रोल्टा बड़े रक्षा सौदे के लिये शॉर्टलिस्ट, शेयर उछले

रक्षा मंत्रालय ने रक्षा क्षेत्र से जुड़ी एक महत्वाकांक्षी परियोजना के लिये दो कंसोर्शियम को अपना-अपना डिजायन पेश करने को कहा है।

शॉर्टलिस्ट हुए कंसोर्शियम में पहला टाटा पावर (Tata Power) और एलएंडटी (L&T) का कंर्सोर्शियम और योजना के लिए चयनित दूसरा कंसोर्शियम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) और रोल्टा इंडिया (Rolta India) का है। इस परियोजना के अंतर्गत भारतीय सेनाओं की क्षमता बढ़ाने के लिए बैटलफील्ड मैनेजमेंट सिस्टम तैयार करना है। ये परियोजना करीब 50,000 करोड़ रुपये की है।

कंपनियों के मुताबिक सरकार ने उनसे अपने डिजायन पर काम शुरू करने को कहा है। परियोजना पर अंतिम फैसला दोनों कंपनियों के डिजायन के आधार पर किया जायेगा। इस बात की बड़ी संभावना है कि इस परियोजना में दोनों कंसोर्शियम की भागेदारी हो। अहम और डील का बड़ा हिस्सा अंतिम रुप से चयनित कंसोर्शियम को मिलेगा वहीं दूसरा और डील का छोटा हिस्सा दूसरे कंसोर्शियम को मिल सकता है।

बड़े रक्षा सौदे के फाइनल में पहुंचने की खबर के बाद दोनो कंसोर्शियम में शामिल चारों कंपनियों के शेयर में तेज उछाल देखने को मिला। टाटा पावर का शेयर आज 4.35% , एलएंडटी का शेयर 4.29%, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर 12%, रोल्टा इंडिया का शेयर 19.2% तक बढ़ा। (शेयर मंथन 27 फरवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख