शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इनसिल्को 4 मार्च तक बंद रखेगी प्लांट, शुरुआती कारोबार में शेयर 2% फिसल कर संभला

प्रिसिपेटेट सिलिका बनाने वाली कंपनी इनसिल्को ने अपना प्लांट 4 दिन और बंद रखने का निर्णय लिया है।

पिछली जानकारी के मुताबिक कंपनी ने 7 फरवरी से 28 फरवरी तक प्लांट बंद रखा था। आज कंपनी ने ऐलान किया कि प्लांट 4 मार्च तक और बंद रहेगा। कंपनी के मुताबिक तैयार माल की मात्रा और मांग में गिरावट को देखते हुये ये फैसला किया गया है।

इनसिल्को का प्लांट उत्तर प्रदेश के गजरौला में लगा हुआ है। प्रिसिपेटेट सिलिका का इस्तेमाल रबर और प्लास्टिक उद्योग में होता है। प्लांट को बंद रखने की खबर के बाद कंपनी के शेयर में गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में शेयर 2% से ज्यादा गिरा। हालाँकि थोड़ी देर बाद ही शेयर में सुधार देखने को मिला और शेयर करीब आधा फीसदी बढ़ गया। (शेयर मंथन 2 फरवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!