शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीएसके का ऑस्ट्रेलिया स्थित अफीम आधारित दवा कारोबार खरीदेगी सन फार्मा

दवा कंपनी सन फार्मास्युटिकल्स (Sun Pharmaceutical) जीएसके (GlaxoSmithKline) का ऑस्ट्रेलिया में स्थित अफीम आधारित दवा कारोबार खरीदेगी।

दोनों कंपनियों के साझा बयान में कहा गया है कि कंपनियों की सब्सिडियरीज़ में इस सौदे को लेकर समझौता हो गया है। बयान के मुताबिक जीएसके की सब्सिडियरी की पास स्थित दवा से जुड़े सभी उत्पादों, कच्चे माल के साथ तस्मानिया और विक्टोरिया में स्थित दो प्लांट सन फार्मा की सब्सिडियरीज़ को हस्तांतरित हो जायेंगे।

कंपनी के मुताबिक अफीम का इस्तेमाल हल्के से तीव्र दर्द के लिये पेनकिलर बनाने में होता है। कंपनियों के मुताबिक सौदे को अगस्त 2015 तक पूरा कर लिया जायेगा। सन फार्मा के शेयर में आज बढ़त के शुरुआत देखने को मिली है शुरुआती कारोबार में शेयर में करीब 2% की बढ़त देखने को मिली। ( शेयर मंथन 3 मार्च 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!