शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईएलएंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन (IL&FS Trans) को गुजरात में 8 रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का ऑर्डर

आईएलएंड एफएस ट्रांसपोर्टेशन को गुजरात सरकार के रोड एंव बिल्डिंग विभाग से 250.85 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

ऑर्डर के मुताबिक कंपनी को गुजरात में 8 रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण करना है। ये निर्माण कार्य वार्षिक वृत्ति या एन्युटी आधारित पीपीपी मॉडल पर होगा।

कंपनी के मुताबिक ये प्रोजक्ट उनकी सब्सिडियरी पूरा करेगी। कंपनी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट को 17.5 सालों के लिये छूट मिलेगी जिसमें 2.5 साल की निर्माण अवधि शामिल है। 15 सालों के लिए अर्धवार्षिक देय वृति (एन्युटी) 21.99 करोड़ रुपये होगी। आज के कारोबार में आईएलएंडएफएस के शेयर में बढ़त का रुख है। शेयर में आज शुरुआती कारोबार में 3% तक बढ़त देखने को मिली। (शेयर मंथन 3 मार्च 2015)  

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख