शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलएंडटी को मिले 1,242 करोड़ रुपये के ऑर्डर

एलएंडटी की मेटलर्जिकल और मैटीरियल हैंडलिंग (L&T-MMH) कारोबार को अलग-अलग क्षेत्रों से इस साल की अंतिम तिमाही के दौरान 1,242 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं।

कंपनी के मुताबिक उसको दो बड़े ऑर्डर अबूधाबी की एक कंपनी से मिले हैं, उनके द्वारा तैयार किये जाने वाले उत्पादों का इस्तेमाल तेल-गैस क्षेत्र और यूटिलिटी क्षेत्र में किया जायेगा। एलएंडटी के मुताबिक विदेश से मिले इन ऑर्डर से मेटलर्जिकल सेक्टर के लिए उच्च श्रेणी के उत्पाद बनाने की हमारी क्षमता साबित होती है।

कंपनी को अन्य ऑर्डर घरेलू बाजार से मिले हैं। ऑर्डर देने वाली कंपनियों में एचपीसीएल और मित्तल एनर्जी सहित कई नियमित ग्राहक शामिल हैं। आज बाजार में एलएंडटी के शेयर में बढ़त के साथ शुरुआत हुई थी। कारोबार के दौरान शेयर में 1.5% की बढ़त देखने को मिली। हालाँकि पूरे बाजार में तेज गिरावट के रुख से शेयर भी बच नहीं सका। कारोबार के अंत में शेयर करीब आधा फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2015) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख