शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आबिद अली विप्रो (Wipro) के सीओओ नियुक्त

टीसीएस के पूर्व अधिकारी आबिद अली नीमचवाला देश की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो के सीओओ चुन लिये गए हैं।

आबिद अली कंपनी के ग्रुप प्रेसीडेंट का भी कार्यभार संभालेंगे। आबिद 1 अप्रैल से अपना पदभार संभालेंगे। विप्रो के सीईओ टी के कुरियन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आबिद की तकनीकों को लेकर समझ कंपनी को आगे बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगी।

आबिद विप्रो से पहले टीसीएस में बैक ऑफिस कारोबार की कमान संभालते थे। आबिद अली ने टीसीएस में 23 साल गुजारे हैं। आबिद अली एनआईटी रायपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर हैं साथ ही आईआईटी मुंबई से इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट में प्रबंधन की डिग्री ली है। आज के शुरुआती कारोबार में विप्रो के शेयर में बढ़त देखने को मिल रही है। शेयर करीब 0.5% बढ़कर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2015)    

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख