शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमटेक ऑटो (Amtek Auto) ने जर्मनी की कंपनी को खरीदा, शेयर में 8% की उछाल

देश की ऑटो कंपोनेंट निर्माता कंपनी एमटेक ऑटो (Amtek Auto Limited) ने जर्मनी की कंपनी शोल्ज (Scholz Edelstahl GmbH) को खरीद लिया है।

कंपनी ने ये सौदा अपनी सिंगापुर स्थित सौ फीसदी स्वामित्व वाली सहयोगी कंपनी के जरिये किया है। एमटेक ऑटो के मुताबिक शोल्ज हॉट डाई फोर्जिंग मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है जो ऑटो सहित दूसरे क्षेत्रों में कारोबार कर रही है, साथ ही शोल्ज स्पेशल स्टील से जुड़े कारोबार में भी है जिससे कंपनी के अंतरराष्ट्रीय कारोबार को इस सौदे से काफी लाभ मिलेगा।

सौदे की खबर के बाद एमटेक ऑटो के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में शेयर 8.6% तक बढ़ कर 161.7 के स्तर पर पहुँचा था। एमटेक ऑटो का एक साल का उच्चतम स्तर 274 और न्यूनतम स्तर 116.55 है। (शेयर मंथन, 17 मार्च 2015)  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!