शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीएमआर इंफ्रा की सहायक कंपनी ने दिल्ली कार्गो जेवी में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेची

जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर (GMR Infrastructure) की सब्सिडियरी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने दिल्ली कार्गो सर्विस सेंटर में अपनी पूरी 26% हिस्सेदारी बेच दी है।

कंपनी ने ये हिस्सेदारी इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फंड को 29 करोड़ रुपये में बेची है। कंपनी के मुताबिक हिस्सेदारी की बिक्री के लिए समझौता पिछले महीने हुआ था। दिल्ली कार्गो सर्विस सेंटर दिल्ली एयरपोर्ट पर कार्गो सेवाएं संभालती है। वहीं जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर दिल्ली एयरपोर्ट के ऑपरेशन संभालती है।

खबर के बाद जीएमआर इंफ्रा के शेयर में शुरुआती तेजी देखने को मिली। शेयर बीएसई पर करीब 2.7% बढ़ा हालाँकि इसी स्तर के तुरंत बाद शेयर में गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान शेयर में 1% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है। (शेयर मंथन, 17 मार्च 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख