शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एफटीआईएल (Financial Technologies) के शेयर में गिरावट, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

एफटीआईएल (Financial Technologies) की बोर्ड सदस्यों में बदलाव के मामले में कंपनी मामलों के मंत्रालय के कंपनी लॉ बोर्ड जाने के खिलाफ याचिका के रद्द हो जाने से शेयर में आज गिरावट देखने को मिल रही है।

आज के कारोबार की शुरुआत से ही शेयर दबाव में है और इसमें 3.5% तक की गिरावट देखने को मिल चुकी है।

हाईकोर्ट ने कल अपने एक फैसले में कंपनी को झटका देते हुए उसकी वह याचिका रद्द कर दी जिसमें कंपनी मामलों के मंत्रालय द्वारा कंपनी लॉ बोर्ड के जरिए कंपनी के बोर्ड में बदलाव से रोकने की मांग की गयी थी। 25 फरवरी को सरकार एफटीआईएल के बोर्ड को अलग करने के लिए कंपनी लॉ बोर्ड पहुँची थी। 2 मार्च को एफटीआईएल ने कंपनी मामलों के मंत्रालय द्वारा कंपनी लॉ बोर्ड जाकर बोर्ड को हटाने के फैसले के खिलाफ याचिका दी।  हाई कोर्ट ने कल ये याचिका रद्द कर दी। हाईकोर्ट में NSIL और FTIL के विलय के मामले पर सुनवाई जारी है। सरकार के मुताबिक अगर कंपनी लॉ बोर्ड एफटीआईएल के खिलाफ आदेश देता है तो भी कंपनी हाईकोर्ट में इसके खिलाफ याचिका दे सकती है। सरकार के मुताबिक विलय और बोर्ड को बदलने के मामले अलग-अलग हैं।

फाइनेंशियल टेक्नॉलजीज घोटाले में फंसे नेशनल स्पॉट एक्सचेंज की पैरेंट कंपनी है। करीब 5600 करोड़ रुपये के सेटलमेंट क्राइसिस के बाद सरकार ने जनहित में दोनों के विलय का प्रस्ताव किया है। एफटीआईएल का कहना है कि कंपनी लॉ बोर्ड के जरिये बोर्ड में बदलाव सही नहीं है क्योंकि विलय के खिलाफ याचिका पर हाइकोर्ट में सुनवाई जारी है। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2015) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!