शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएलआर (JLR) की फरवरी में बिक्री घटी, टाटा मोटर्स के शेयर में गिरावट

टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर में आज करीब 2% की गिरावट देखने को मिली है।

शेयर में गिरावट के पीछे फरवरी के दौरान जेएलआर की बिक्री में गिरावट अहम वजह रही। फरवरी के दौरान जगुआर लैंड रोवर की कुल बिक्री पिछले साल के मुकाबले 1% घटी है। इसी दौरान जगुआर की बिक्री 3% घटकर 6,448 यूनिट रही है वहीं लैंड रोवर की बिक्री करीब 1% घटकर 32,093 यूनिट रही है। उत्तरी अमेरिका में कंपनी की बिक्री 11% और ब्रिटेन में बिक्री 14% बढ़ी है।

आज के कारोबार में टाटा मोटर्स का शेयर करीब 1.8% गिरा है। कंपनी का एक साल का उच्चतम स्तर 612 रुपये और न्यूनतम स्तर 379 रुपये है। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख