शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दवा पर रोक से ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) में 4.5% गिरावट

दिल्ली उच्च न्यायालय के एक फैसले के बाद ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स (Glenmark Phamaceuticals) के शेयर भाव में सोमवार को भारी गिरावट आयी।

दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) ने 20 मार्च को अपने एक फैसले में कंपनी को मधुमेह (diabetes) की दवा जीटा (Zita) और जीटा-मेट (Zita-Met) का उत्पादन करने और बेचने से रोक दिया है। न्यायालय ने आरंभिक तौर पर यह पाया कि जेनेरिक दवा बनाने वाली ग्लेनमार्क फार्मा ने इन दोनों दवाओं के उत्पादन में अमेरिकी दवा कंपनी मर्क शार्प ऐंड डोहमे (MSD) के पेटेंट का उल्लंघन किया है। 

कंपनी ने जानकारी दी है कि उच्च न्यायालय की यह रोक इन दोनों दवाओं की उन खेपों पर लागू नहीं होगी, जो पहले से ही बाजार में उतारी जा चुकी हैं। साथ ही कंपनी अगले कदम के लिए कानूनी सलाह ले रही है और उसके आधार पर उचित कदम उठायेगी। विश्लेषकों का आकलन है कि ये दोनों दवाएँ ग्लेनमार्क की घरेलू बिक्री में लगभग 3% और वैश्विक बिक्री में लगभग 1% का योगदान करती हैं। 

सोमवार को ग्लेनमार्क का शेयर सुबह कमजोर ही खुला। दोपहर बाद के कारोबार में इसकी कमजोरी बढ़ती गयी। अंत में यह बीएसई में दिन के निचले स्तर 790 रुपये के पास ही 793.45 रुपये पर बंद हुआ। इसमें 37.45 रुपये या 4.51% की गिरावट आयी। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!