शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) का विकास केंद्र शुरू

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) और इटली की मैग्नेटी मरेली (Magneti Marelli) के संयुक्त उपक्रम एचएमसी एमएम ऑटो ने अपना पहला स्वायत्त उत्पादन एवं विकास केंद्र हरियाणा के मानेसर में शुरू कर दिया है।

यह नया केंद्र हीरो मोटोकॉर्प के दोपहिया वाहनों के लिए नयी पीढ़ी की ईंधन प्रणाली विकसित करेगा। एचएमसी एमएम ऑटो में हीरो मोटोकॉर्प की 60% बहुमत हिस्सेदारी है, जबकि बाकी 40% हिस्सेदारी मैग्नेटी मरेली की है। यह साझा कंपनी दिसंबर 2013 में बनायी गयी थी।

यह कंपनी हीरो के दोपहिया वाहनों के इंजनों को दूसरों से अलग और बेहतर बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन (EFI) प्रणाली विकसित करने में मदद करेगी। इस विकास केंद्र के चालू होने से हीरो मोटोकॉर्प भारत की पहली ऐसी दोपहिया निर्माता कंपनी बनने की ओर अग्रसर है, जिसके पास खुद अपनी ईएफआई उत्पाद-श्रृंखला हो। 

बुधवार के कारोबार में हीरो मोटोकॉर्प के शेयर भाव में हल्की कमजोरी रही। बीएसई में यह 12.20 रुपये या 0.47% की गिरावट के साथ 2595.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 मार्च 2015)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख