शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शॉपर्स स्टॉप (Shoppers Stop) अब हाथ आजमायेगा ई-कॉमर्स में, शेयर उछला

ई-कॉमर्स व्यवसाय के क्षेत्र में अब शॉपर्स स्टॉप (Shoppers Stop) के हाथ आजमाने की खबर से आज इस कंपनी के शेयर में उत्साह नजर आ रहा है।

कंपनी ने अपनी कुल बिक्री का 10% हिस्सा ई-कॉमर्स के जरिये हासिल करने लक्ष्य रखा है। आज सुबह लगभग 10.45 बजे इसका शेयर भाव 6.45 रुपये या 1.79% की बढ़त के साथ 365.80 रुपये पर चल रहा है। आज अभी तक यह 370.45 रुपये तक का ऊपरी स्तर छू चुका है।
शॉपर्स स्टॉप ने हाल ही में इन्फीबीम के सह-संस्थापक सचिन ओसवाल को ऑनलाइन व्यापार के लिए नये सीईओ के रूप में नियुक्त किया है। देश के 34 शहरों में कंपनी के 72 केंद्र हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में इसका कुल कारोबार 3,370 करोड़ रुपये का था। इसका सालाना मुनाफा 10% बढ़ कर 40.7 करोड़ रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 08 मई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!