शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पीएनबी (PNB) के तिमाही नतीजों ने किया बाजार को निराश, शेयर 7% टूटा

pnb logoपंजाब नेशनल बैंक (Punbaj National Bank) ने आज बेहद निराशाजनक तिमाही कारोबारी नतीजे सामने रखे, जिससे इसके शेयर में बुरी तरह गिरावट आयी।

वित्त वर्ष 2014-15 की चौथी तिमाही में बैंक का मुनाफा पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की अपेक्षा 61.9% घट कर 307 करोड़ रुपये पर आ गया। इस दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) 5.3% घट कर 3,791 करोड़ रुपये रह गयी। बाजार विश्लेषकों के औसत अनुमानों की तुलना में ये आँकड़े काफी कमजोर हैं। मुनाफा तो बाजार अनुमानों के आधे से भी कम है।
डूबे कर्जों (NPA) में भारी वृद्धि के कारण बैंक की संपत्ति गुणवत्ता में काफी गिरावट आयी है। इसका सकल एनपीए (Gross NPA) 2014-15 की तीसरी तिमाही के 5.97% से बढ़ कर 6.55% हो गया। यह 2013-14 की चौथी तिमाही में 5.25% था। वहीं इस तिमाही के दौरान बैंक का शुद्ध एनपीए (Net NPA) साल-दर-साल 1.21% अंक और तिमाही-दर-तिमाही 0.24% अंक बढ़ कर 4.06% हो गया।
इन नतीजों के चलते पीएनबी का शेयर आज एकदम पिट गया। हालाँकि इसने सुबह में कुछ मजबूती का रुझान दिखाया था, मगर नतीजों के बाद अचानक इसमें काफी बिकवाली उभरी। अंत में यह बीएसई में 10.50 रुपये या 6.72% के नुकसान के साथ 145.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 मई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!