शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फंड जुटाने की योजना से यूनिटेक (Unitech) के शेयर में तेज उछाल

प्राइवेट इक्विटी निवेशकों से पूँजी जुटाने की योजना पर यूनिटेक (Unitech) के शेयरों में आज शुक्रवार को 7% तक की उछाल देखने को मिली। खबरों के मुताबिक कंपनी ने प्राइवेट इक्विटी निवेशकों से 200 करोड़ रुपये की पूँजी जुटाने की योजना बनायी है। इस धनराशि का इस्तेमाल कंपनी अपनी मौजूदा आवासीय परियोजनाओं के लिए करेगी। कंपनी इस साल कोई भी नयी आवासीय परियोजना न ला कर मौजूदा परियोजनाओं पर ही काम करेगी। 
वित्त वर्ष 2014-15 के दौरान यूनिटेक ने 128.33 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया, जबकि इसके पिछले वर्ष इसे 69.74 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी की आय 2013-14 में 2,953.44 करोड़ रुपये थी, जो बढ़ कर पिछले वित्त वर्ष में 3,431.18 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में आज सुबह शुरुआती कारोबार में ही यूनिटेक का शेयर 7.67 रुपये तक चढ़ा, जहाँ यह पिछले बंद भाव से 6.97% ऊपर था। इसके बाद यह थोड़े उतार-चढ़ाव के साथ मोटे तौर पर मजबूती के साथ ही चलता रहा। बाजार बंद होने से कुछ मिनट पहले यह 0.39 रुपये या 5.44% की उछाल के साथ 7.56 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 जून 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख