शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुवेन लाइफ साइंसेज (Suven Life Sciences) को तीन नये पेटेंट, शेयर में उछाल

बायोफार्मास्युटिकल क्षेत्र की कंपनी सुवेन लाइफ साइंसेज (Suven Life Sciences) ने मंगलवार को जानकारी दी कि उसे अमेरिका, इस्रायल और मकाऊ, तीनों स्थानों पर एक-एक पेटेंट हासिल हुआ है।

कंपनी को ये पेटेंट स्नायु-तंत्र की बीमारियों, जैसे अल्जाइमर (Alzheimer's), शिजोफ्रेनिया (Schizophrenia) और पार्किन्संस डिजीज (Parkinson's Disease) वगैरह की एक दवा के लिए मिला है। कंपनी को इसी दवा के लिए मेक्सिको और सिंगापुर में भी पेटेंट मिल चुका है। ताजा पेटेंटों को मिला कर अब कंपनी के पास अमेरिका में 21, इस्रायल में 5 और मकाऊ में 4 पेटेंट आ गये हैं।
इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयर में अच्छी उछाल देखने को मिली, हालाँकि बाद में यह ऊपरी स्तरों से कुछ नीचे आ गया। यह पिछले बंद भाव 243 रुपये की तुलना में आज सुबह थोड़ी गिरावट के साथ 240 रुपये के आसपास चल रहा था। पेटेंट की यह खबर आने के बाद यह उछल कर दिन के ऊपरी स्तर 252.80 रुपये तक चला गया। अंत में यह 2.55 रुपये या 1.05% की बढ़त के साथ 245.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 जून 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख