शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

संयुक्त उद्यम पर हस्ताक्षर से डीबी रियल्टी (DB Realty) के शेयर 10% तक उछले

मुंबई आवासीय परियोजना को विकसित करने के लिए ईसीसी (ECC) और कोणार्क (Konark) के साथ संयुक्त उद्यम (joint venture) पर हस्ताक्षर करने के बाद डीबी रियल्टी (DB Realty) के शेयरों में 10% की बढ़ोतरी देखने को मिली।
डीबी रियल्टी की यह आवासीय परियोजना 'डीबी स्काईपार्क' (DB Skypark) के रूप में जानी जायेगी। इस परियोजना में डीबी रियल्टी की 75% हिस्सेदारी होगी। डीबी रियल्टी के सीएफओ एन एम गट्टू ने अपने एक बयान में साझा किया कि इसके अंतर्गत 6 से 12 मंजिला इमारतों का निर्माण होगा, जिनमें से दो इमारतों को तुरंत शुरू किया जायेगा। यह परियोजना अंधेरी स्थित टी 2 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और मुंबई में हिल्टन होटल के बगल में होगी। कुल परियोजना का निर्मित क्षेत्र लगभग 4.7 लाख वर्ग फुट होगा। दोपहर लगभग 2 बजे यह शेयर 4.70 अंक या 8% बढ़त के साथ 66 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 19 जून 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख