शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नेस्ले इंडिया (Nestle India) करेगी मैगी (Maggi) का फिर से निर्यात

देश में महीने भर से प्रतिबंधित मैगी (Maggi) को बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) की ओर से निर्यात करने की मंजूरी मिल गयी है। हालाँकि भारतीय बाजार में इसकी बिक्री पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

maggi nestleकेंद्रीय खाद्य सुरक्षा नियामक (एफएसएसएआई) ने मैगी में सीसे की मात्रा तय सीमा से ज्यादा होने और उसमें स्वाद बढ़ाने वाला रसायन मोनोसोडियम ग्लूटामेट (एमएसजी) पाये जाने के चलते 5 जून को मैगी पर प्रतिबंध लगा दिया था।
इस बीच कनाडा के खाद्य सुरक्षा नियामक (Canadian Food Inspection Agency - CFIA) ने शुक्रवार को नेस्ले इंडिया द्वारा निर्मित मैगी को जाँच के बाद पूरी तरह से सुरक्षित बताया है। कनाडा खाद्य नियामक ने कहा है कि इसमें स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक कुछ नहीं मिला है। ब्रिटेन, सिंगापुर, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बाद कनाडा ऐसा पाँचवां देश है, जिसने दो मिनट की मैगी को जाँच के बाद सुरक्षित बताया है। बॉम्बे हाई कोर्ट से स्वीकृति के बाद नेस्ले ने इसके निर्यात को फिर से शुरू करने के लिए लॉजिस्टिक की व्यवस्था शुरू कर दी है। मंगलवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने नेस्ले इंडिया के मैगी नूडल्स, कॉफी सहित और विभिन्न उत्पादों के निर्यात को भी मंजूरी दी थी। (शेयर मंथन, 4 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!