शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

7.1 करोड़ डॉलर जुटाने को आईपीओ (IPO) लायेगी इन्फिबीम (Infibeam)

अहमदाबाद स्थित ई-कॉमर्स कंपनी इन्फिबीम (Infibeam) 7.1 करोड़ डॉलर की राशि जुटाने के लिए प्राथमिक सार्वजनिक इश्यू (आईपीओ) लाने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने सेबी में आवेदन कर दिया है। इसके शेयर 10 रुपये के फेस वैल्यू पर होगे।

इससे यह फ्लिपकार्ट और स्नैपडील जैसे दिग्गजों को पछाड़ते हुए घरेलू बाजार में शेयरों को सूचीबद्ध कराने वाली पहली भारतीय ई-कामर्स कंपनी बन जायेगी। जुटायी गयी रकम का इस्तेमाल एक क्लाउड डेटा इकाई और 75 लॉजिस्टिक्स केन्द्रों की स्थापना सहित व्यापार के विस्तार के लिए किया जायेगा।
2007 में विशाल मेहता द्वारा स्थापित इन्फिबीम वर्तमान में अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई और बंगलुरू में कार्यशील है। कंपनी में कुल 1300 कर्मचारी काम कर रहे हैं। यह भारत में पुस्तकों, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल की ऑनलाइन खुदरा विक्रेता है। 2014 में सोनी ने इन्फिबीम की डिजिटल मनोरंजन शाखा इंडेंट में 26% हिस्सेदारी ली थी।
इश्यू को बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के माध्यम से जारी किया जा रहा है जिसमें कम से कम 75% इश्यू एक आनुपातिक आधार पर योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) को आवंटित किया जायेगा। कंपनी क्यूआईबी के 60% तक के इश्यू को एंकर निवेशक के लिए आवंटित कर सकती है। (शेयर मंथन, 4 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख