शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीटागढ़ वैगंस (Titagarh Wagons) को रक्षा उत्पादन लाइसेंस मिला, शेयर में उछाल

टीटागढ़ वैगंस (Titagarh Wagons) को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय से विभिन्न रक्षा वस्तुओं के उत्पादन (Defence production) का औद्योगिक लाइसेंस मिल गया है।

कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि उसने रक्षा उत्पादन गतिविधियों के बारे में तेजी से कदम उठाने का योजना बनायी है। हालाँकि अभी इस बारे में उसे कुछ अन्य औपचारिकताओं और मानदंडों का पालन करना हो सकता है।
इस खबर के बाद आज सुबह से ही कंपनी के शेयर में जबरदस्त तेजी दिख रही है। बीएसई में इसका शेयर 110.30 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज सुबह 114.95 रुपये पर खुला और जल्दी ही 119.30 रुपये तक चढ़ गया। सुबह करीब 10 बजे यह 7.35 रुपये या 6.66% की बढ़त के साथ 117.65 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख