शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीसीएस की आय, लाभ में मामूली वृद्धि

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही (30 जून, 2015) के नतीजे घोषित कर दिये हैं। कंपनी की परिचालन आय पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के 22,111.03 करोड़ रुपये से बढ़ कर इस वर्ष समान तिमाही में 25,668.11 करोड़ रुपये हो गयी।

इस अवधि में कंपनी का कुल खर्च भी 16,175.97 करोड़ रुपये से बढ़ कर 18,943.72 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का शुद्ध लाभ 5,567.68 करोड़ रुपये से बढ़ कर 5,684.12 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने 5.50 रुपये के लाभांश की सिफारिश की है। (शेयर मंथन, 9 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!