शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

2018 में आईपीओ (IPO) लायेगा बंधन बैंक (Bandhan Bank)

बंधन बैंक (Bandhan Bank) ने साल 2018 में अपना आईपीओ लाने की घोषणा की है। बंधन बैंक पश्चिम बंगाल में स्वतंत्रता के बाद गठित होने जा रहे पहला बैंक बनने जा रहा है।

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी 23 अगस्त 2015 को कोलकाता में इसका उदघाटन करेंगे। कंपनी के एमडी एवं सीईओ चंद्रशेखर घोष ने एक बयान में बताया है कि वह 2015 में बैकिंग सेवा की शुरुआत के बाद अगले तीन साल में आईपीओ लाया जायेगा। 3,200 करोड़ रुपये की पूँजी के साथ बैंकिंग परिचालन शुरू करने वाला यह बैंक शुरू में जमा (डिपॉजिट) लेने की गतिविधि पर ध्यान केंद्रित करेगा। साथ ही घोष ने यह भी बताया है कि 22 राज्यों में इसकी 630 शाखाएँ खोली जायेंगी, जिनमें से 247 शाखाएँ पश्चिम बंगाल में ही होंगी। बैंक के कामकाज की शुरुआत लगभग 250 एटीएम के खुलने के साथ होगी। बंधन फाइनेंशियल सर्विसेज देश की पहली माइक्रोफाइनेंस कंपनी है, जिसे बैंक लाइसेंस मिला है। बैंकिंग क्षेत्र में यह सबसे नयी कंपनी है। यह उन 25 आवेदकों में शामिल थी, जिन्होंने बैंकिंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। कोलकाता में साल 2001 में चंद्रशेखर घोष ने इसकी शुरुआत की थी। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख