शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस (Reliance) ने की रेलवे को डीजल आपूर्ति की शुरुआत

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने भारतीय रेलवे को डीजल की आपूर्ति करना शुरू कर दिया है। अब तक रेलवे को डीजल की आपूर्ति सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों द्वारा ही जाती थी।

वर्ष 2005-06 में डीजल के नियंत्रण मुक्त होने के बाद से पहली बार रेलवे को किसी निजी क्षेत्र की कंपनी द्वारा डीजल की आपूर्ति जायेगी। रिलायंस ने डीजल आपूर्ति के लिए इसी वित्त वर्ष में एक टेंडर भरा था जिसे हाल ही में रेलवे द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। भारतीय रेलवे देश में डीजल का सबसे बड़ा उपभोक्ता है, जिसकी सालाना खपत करीब 25 लाख टन है। लगभग 2.30 बजे इसका शेयर 14 रुपये या 1.33% की बढ़त के साथ 1025 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख