शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

माइंडट्री (Mindtree) का मुनाफा 6.8% बढ़ा, दो अधिग्रहणों का ऐलान

30 जून को समाप्त हुई पहली तिमाही में माइंडट्री ने 138.2 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है, जो पिछले वित्त वर्ष की प्रथम तिमाही के 129.4 करोड़ रुपये की तुलना में 6.8% ज्यादा है। वहीं कंपनी की कुल तिमाही आय इस दौरान 850.8 करोड़ रुपये से बढ़ कर 998.8 करोड़ रुपये पर पहुँच गयी है। इस तरह कुल तिमाही आय में साल-दर-साल 17.4% की वृद्धि दर्ज हुई है।
इसके साथ ही माइंडट्री दो विदेशी कंपनियों के अधिग्रहण भी करने जा रही है। इनमें से एक ब्लूफिन सॉल्युशंस यूके की आईटी कंपनी है। माइंडट्री ब्लूफिन की 100% इक्विटी के अधिग्रहण के लिए 4.23 करोड़ पाउंड खर्च करेगी। इस राशि में से 3.4 करोड़ पाउंड का तत्काल भुगतान होगा, जबकि 0.83 करोड़ पाउंड अगले तीन साल में अदा किये जायेंगे।
इसके अलावा माइंडट्री ने रिलेशनल सॉल्युशंस नाम की अमेरिकी आईटी कंपनी के अधिग्रहण का भी फैसला किया है। कंपनी रिलेशनल सॉल्यूशंस की 100% इक्विटी खरीदने के लिए 1 करोड़ डॉलर खर्च करेगी। इसमें से 70 लाख डॉलर तत्काल दिये जायेंगे और बाकी के 30 लाख डॉलर अगले दो सालों में दिये जायेंगे।
आज सुबह से ही माइंडट्री के शेयर में अच्छी मजबूती दिख रही है। बीएसई में इसका शेयर 1228.75 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में बढ़त के साथ ही 1257.10 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में 1286.05 रुपये तक चढ़ा। दोपहर में करीब एक बजे यह 43.25 रुपये या 3.52% की मजबूती के साथ 1272.00 रुपये पर चल रहा है।
(शेयर मंथन, 17 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख