शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलआईसी हाउसिंग (LIC Housing) के नतीजों के बाद शेयर में मजबूती

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) का शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के 322.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 18.56% बढ़ कर इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 382.1 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की कुल आमदनी भी 2509.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.41% बढ़ कर 2945.88 करोड़ रुपये हो गयी है। इन नतीजों के बाद आज सुबह बाजार खुलते ही इसके शेयर भाव में अच्छी तेजी देखने को मिली। बीएसई में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का शेयर कल के बंद स्तर 476.90 रुपये के मुकाबले आज सुबह 481.20 पर खुला और 487 रुपये तक चढ़ गया। हालाँकि अब इसकी बढ़त हल्की हो गयी है। करीब 12.30 बजे यह शेयर 0.36% की बढ़त के साथ 478.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख