शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) का मुनाफा 16% बढ़ा, शेयर में उतार-चढ़ाव

ऐक्सिस बैंक ने आज पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिये हैं।

बैंक ने पहली तिमाही में 1978.44 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया है, जो पिछले वर्ष की पहली तिमाही में कमाये गये शुद्ध लाभ 1666.76 करोड़ रुपये से 16% या 311.68 करोड़ रुपये ज्यादा है। वहीं बैंक की कुल आय भी पहली तिमाही में 2253.94 करोड़ रुपये या 18% बढ़ कर 12,234.41 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 9980.47 करोड़ रुपये था।

बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) भी पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के 3,310 करोड़ रुपये की तुलना में इस तिमाही के दौरान 17.2% की बढ़त के साथ 3879 करोड़ रुपये हो गयी है।

इन नतीजों के बाद ऐक्सिस बैंक के शेयर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। नतीजे पेश होने के तुरंत बाद इस शेयर में एक उछाल आयी मगर उसके बाद यह फिर से कमजोर हो गया। बीएसई में लगभग 3 बजे ऐक्सिस बैंक के शेयर का भाव 2.35 रुपये या 0.40% की गिरावट के साथ 581.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख