शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिस्सा बेचने की अटकलों से स्पाइसजेट (Spicejet) के शेयर में उछाल

आज बेहद कमजोर शेयर बाजार में भी स्पाइसजेट के शेयर में सनसनी बनी रही। दरअसल हिस्सेदारी बेचने की संभावनाओं के चलते इसके शेयर में आज अच्छी तेजी का रुझान दिखा और यह 5% से ज्यादा मजबूती के साथ बंद हुआ। स्पाइसजेट ने बीते शुक्रवार को स्टॉक एक्सचेंजों को दिये गये स्पष्टीकरण में बताया था कि "कुछ पक्षों ने हमसे संपर्क किया है और कंपनी में निवेश करने की इच्छा जतायी है। हालाँकि ऐसे संभावित निवेशकों से बातचीत अभी आरंभिक स्तर पर ही है, इसलिए किसी संभावित हिस्सा बिक्री या कंपनी के मूल्यांकन के बारे में इस समय कुछ कहना उचित नहीं होगा।" कंपनी ने आगे यह स्पष्ट किया कि स्पाइसजेट ने अभी किसी अन्य विमानसेवा के साथ इंटरलाइन समझौता नहीं किया है।
बीएसई में शुक्रवार के बंद स्तर 23.90 रुपये की तुलना में आज यह 24.50 रुपये पर खुला और 25.50 रुपये के ऊँचे स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 1.25 रुपये या 5.23% की उछाल के साथ 25.15 रुपये पर बंद हुआ।
(शेयर मंथन, 27 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख