शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फो एज के निराशाजनक तिमाही नतीजों से शेयर लुढ़का

देश के प्रमुख रोजगार पोर्टल नौकरी डॉट कॉम को चलाने वाली कंपनी इन्फो एज इंडिया (Info Edge India) ने चालू वित्त वर्ष की प्रथम तिमाही में 28.75 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। पिछले वित्त वर्ष की प्रथम तिमाही में कंपनी का मुनाफा 39.81 करोड़ रुपये था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 27.8% की गिरावट आयी है। कंपनी की कुल आय में भी 22% गिरावट दर्ज हुई है। हालाँकि कंपनी की कुल आय 157.83 करोड़ रुपये से 22.29% बढ़ कर 193.01 करोड़ रुपये हो गयी है। आय में वृद्धि के बावजूद मुनाफे में कमी का एक मुख्य कारण यह है कि कंपनी ने अपने रियल एस्टेट पोर्टल 99 एकर्स पर ज्यादा निवेश किया है।
कंपनी के इन नतीजों के बाद आज इस के शेयर में काफी बिकवाली देखने को मिल रही है। बीएसई में करीब ढाई बजे इन्फो एज का शेयर 51.55 रुपये या 5.81% की जोरदार गिरावट के साथ 835.00 पर चल रहा है। (शेयर मंथन 28 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख