शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के मुनाफे और मार्जिन में अच्छी बढ़त

maruti logoदेश की अग्रणी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने चालू वित्त वर्ष की प्रथम तिमाही में शुद्ध लाभ में 56.5% बढ़ोतरी हासिल की है।

कंपनी ने बीती तिमाही में 1,193 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में इसे 762.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी की कुल आय में भी बढ़ोतरी हुई है। साल 2015-16 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय 17.5% बढ़ कर 13,425 करोड़ रुपये हो गयी है। यह पिछले वित्त वर्ष की प्रथम तिमाही में 11,428 करोड़ रुपये रही थी।
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की एबिटा आय 58.5% बढ़ कर 2,189 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,387 करोड़ रुपये थी। कंपनी का तिमाही मार्जिन 12.1% से सुधर कर 16.3% हो गया है। बीती तिमाही में कंपनी 3.4 लाख गाड़ियाँ बेचने में सफल रही, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 3 लाख गाड़ियाँ बेच पायी थी।
एंजेल ब्रोकिंग ने कंपनी के इन नतीजों को अनुमानों के मुताबिक बताया है। इसके सीनियर रिसर्च एनालिस्ट - ऑटोमोबाइल भरत गियानानी ने कहा है कि कंपनी के मार्जिन में जो सुधार आया है, वह येन के अवमूल्यन की वजह से कच्चे माल की लागत में कमी आने और ग्राहकों को दी जाने वाली छूट में कमी का नतीजा है।
कंपनी के इन नतीजों के बाद आज इसके शेयर भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। नतीजे सामने आने के बाद यह दिन के निचले स्तर 4152 तक फिसल गया। हालाँकि सत्र के अंत में यह शेयर 19.30 अंक या 0.46% की बढ़त के साथ 4,196 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन 28 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!