शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईटीसी (ITC) का मुनाफा 3.6% बढ़ा, आमदनी घटी

सिगरेट और एफएमसीजी कंपनी आईटीसी (ITC) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून 2015 में 2265.4 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है।

यह पिछले वर्ष में हासिल 2186.4 करोड़ रुपये के मुनाफे से 3.6% ज्यादा है। लेकिन कंपनी की कुल आय 6.12% घट कर 8,903 करोड़ रुपये हो गयी है जो पिछले वर्ष 9,483 करोड़ रुपये थी। विश्लेषक कंपनी से इससे बेहतर तिमाही नतीजों की उम्मीद लगाये हुए थे।
बीएसई में कल 303.95 रुपये के बंद भाव की तुलना में आज आईटीसी का शेयर 304.10 पर खुला और दिन के कारोबार में शेयर के भाव में उतार चढ़ाव बना रहा। अंत में आईटीसी का शेयर 11.85 रुपये या 3.9% की बढ़त के साथ 315.80 पर बंद हुआ है। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!