शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) का मुनाफा 23% घटा

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 1,052 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। इसमें पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के 1,362 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ की तुलना में 22.8% की गिरावट आयी है। हालाँकि बीती तिमाही में बैंक ने ब्याज आय में 4% की बढ़त दर्ज की है। बैंक के नतीजे बाजार की उम्मीद से बेहतर बताये जा रहे हैं। तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक का सकल (ग्रॉस) एनपीए 3.72% से बढ़ कर 4.13% हो गया है और शुद्ध (नेट) एनपीए भी तिमाही आधार पर 1.89% से बढ़ कर 2.07% हो गया है।
बीएसई में आज बीओबी का शेयर 153.60 पर खुला और इसने दिन के कारोबार में 169.30 के उच्चतम भाव को छुआ। कारोबार के अंत में बीओबी का शेयर 15.35 रुपये या 10% की बढ़त के साथ 168.40 पर बंद हुआ।
(शेयर मंथन 30 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख