शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सासन ब्लॉक रद्द होने पर रिलायंस पावर ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

अनिल अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस पावर और इसके पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी सासन पावर ने उसे आवंटित एक कोयला ब्लॉक को रद्द करने के कोयला मंत्रालय के फैसले के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

कोयला मंत्रालय ने मध्य प्रदेश में सासन पावर के 4000 मेगावाट बिजली संयंत्र के लिए तीन कोयला ब्लॉक आवंटित किये थे।
रिलायंस पावर ने दिल्ली होईकोर्ट में दाखिल याचिका में कोयला मंत्रालय की 7 मई की उस अधिसूचना को चुनौती दी है, जिसमें मंत्रालय ने एक कोयला ब्लॉक का आवंटन रद्द कर दिया था और सासन को उसके तीन कोयला ब्लॉक से सालाना 90 लाख टन तक अतिरिक्त कोयले की आपूर्ति उसकी सहायक कंपनी चित्रांगी पावर प्राइवेट लिमिटेड को करने की अनुमति वापस ले ली थी।
बीएसई में करीब 12.55 पर रिलायंस पावर का शेयर 0.40 रुपये या 0.94% की बढ़त के साथ 42.75 रुपये के भाव पर चल रहा है।
(शेयर मंथन 31 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख