शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएनपी पारिबा करेगा शेयरखान (Sharekhan) का अधिग्रहण

फ्रांस के बीएनपी पारिबा (BNP Paribas) ने ब्रोकिंग फर्म शेयरखान (Sharekhan) का अधिग्रहण करने की घोषणा की है। बीएनपी ने इस सौदे के लिए कितनी रकम चुकाने का समझौता किया है, इसका औपचारिक खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन बाजार में चर्चा है कि शेयरखान को खरीदने का सौदा करीब 2,200 करोड़ रुपये रुपये में हुआ है। शेयरखान को खरीदने के लिए बीएनपी पारिबा की बातचीत पिछले छह महीने से चल रही थी। उसके अलावा प्राइवेट इक्विटी फर्म वारबर्ग पिनकस और जनरल अटलांटिक ने भी इस सौदे के लिए बोलियाँ लगायी थीं। लेकिन बीएनपी ने दोनों पीई फर्मों के मुकाबले शेयरखान के लिए 10% ज्यादा रकम की पेशकश की, जिसके बाद यह सौदा पक्का हो गया। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख