शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत फोर्ज (Bharat Forge) को 195 करोड़ रुपये का मुनाफा, 35% बढ़त

भारत फोर्ज (Bharat Forge) को जून 2015 में खत्म तिमाही में 195.32 करोड़ रुपये का स्टैंडएलोन मुनाफा हुआ है, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी के 144.97 करोड़ रुपये के मुनाफा से 34.7% ज्यादा है।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय 1157.37 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की 1012.32 करोड़ रुपये की आय से ज्यादा है। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट जून 2015 तिमाही में साल-दर-साल आधार पर 19% बढ़ कर 346 करोड़ रुपये रहा।
इन वित्तीय नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। सुबह करीब 10.48 बजे बीएसई में कंपनी का शेयर 42.10 रुपये या 3.67% की उछाल के साथ 1188.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 3 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!