शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जुलाई में बजाज ऑटो की कुल बिक्री 3.4% बढ़ी, निर्यात में गिरावट

देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने जुलाई माह में 2,82,433 दोपहिया वाहन बेचे हैं।

यह पिछले वर्ष के जुलाई माह के मुकाबले 5% ज्यादा है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने2,67,841 दोपहिया वाहन बेचे थे। लेकिन अगर व्यावसायिक वाहन की बात करें तो जुलाई में व्यावसायिक वाहनों की बिक्री पिछले साल की समान अवधि के 51,451 इकाई के मुकाबले 7% घटकर 47,798 इकाई रही है। कुल मिला कर कंपनी ने पिछले साल जुलाई माह में 3,19,292 वाहनों के मुकाबले इस साल जुलाई में3.4% ज्यादा यानी 3,30,231 वाहन बेचे हैं। इसका असर कंपनी के तिमाही शुद्ध लाभ पर दिख रहा है। हालाँकि कंपनी का निर्यात घटा है। पिछले वर्ष जुलाई में बजाज ऑटो ने 1,69,755 वाहन निर्यात किये थे जो इस वर्ष जुलाई माह में 3% घट कर 1,64,690 वाहन हो गये हैं। 

पहली तिमाही के घोषित नतीजों के अनुसार कंपनी ने पहली तिमाही में 1014.8 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है जो पिछले वर्ष के 739.9 करोड़ रुपये से 37% ज्यादा है। कंपनी की कुल आय भी पहली तिमाही में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 5471.6 करोड़ रुपये से 11% बढ़ कर 6050.3 करोड़ रुपये हो गयी है।

बीएसई में बजाज ऑटो का शेयर सोमवार को 18.15 अंक या 0.72% गिर कर 2501.00 रुपये पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन 3 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख