शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री जुलाई माह में 8% गिरी

दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की जुलाई माह की बिक्री में 8% की गिरावट आयी है। हीरो मोटोकॉर्प ने जुलाई माह में 4,87,580 दोपहिया वाहनों की बिक्री की जो पिछले साल समान अवधि में 5,29,862 दोपहिया वाहनों की बिक्री से 8% कम है। कंपनी मानसून बेहतर होने के कारण अगले कुछ माह में बिक्री में भी बढ़ोतरी की उम्मीद कर रही है। साथ ही कंपनी की नयी मोटरसाईकिल एक्सट्रीम स्पोर्ट्स और पैशन प्रो को ग्राहकों से मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया के कारण भी हीरो मोटोकॉर्प को आने वाले समय में बेहतर बिक्री की उम्मीद है।

बीएसई में सोमवार को हीरो मोटोकॉर्प के शेयर 23.40 रुपये या 0.87% की बढ़त के साथ 2697.85 रुपये पर बंद हुए।

(शेयर मंथन 3 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख