शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीबीजेड (TBZ) का मुनाफा 420% बढ़ा

आभूषण बेचने वाली कंपनी त्रिभुवनदास भीमजी जवेरी (टीबीजेड) को जून 2015 में खत्म हुई तिमाही में 2.72 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को हुए मुनाफे से 420% ज्यादा है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में टीबीजेड की अपनी कामकाजी गतिविधियों से कुल आय 415.93 करोड़ रुपये रही, जो साल-दर-साल आधार पर 3.80% कम है। जून 2015 में खत्म तिमाही में कंपनी का एबिटा साल-दर-साल आधार पर 12.93% बढ़ कर 16.58 करोड़ रुपये रहा। इसका एबिटा मार्जिन 3.99% और शुद्ध लाभ मार्जिन 0.65% रहा।
आज इन नतीजों के बाद करीब 11.40 बजे बीएसई में कंपनी के शेयर का भाव 1.5% की बढ़त के साथ 149.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख