शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज इलेक्ट्रिकल्स का मुनाफा 3.5 गुना बढ़ा, शेयर 5% मजबूत

चालू वर्ष की पहले तिमाही में बजाज इलेक्ट्रिकल्स का शुद्ध लाभ 3.5 गुना बढ़ कर 20.3 करोड़ रुपये हो गया है।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने 5.6 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।  कंपनी की कुल आय में भी बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की कुल आय पहली तिमाही में 889.8 करोड़ रुपये से 14% बढ़ कर 1014.2 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी के अच्छे तिमाही नतीजों का असर आज बजाज इलेक्ट्रिकल्स के शेयर भाव पर देखने को मिल रहा है।
बीएसई में दोपहर 2.15 बजे इसका शेयर 13 रुपये या 4.84% की बढ़त के साथ 273.85 पर चल रहा है। (शेयर मंथन 6 अगस्त)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख