शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पीरामल एंटरप्राइजेज का मुनाफा 30% गिरा, शेयर के भाव गिरे

पीरामल एंटरप्राइजेज के तिमाही नतीजों 30% की गिरावट दर्ज हुई है। वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में पीरामल एंटरप्राइजेज का मुनाफा 202.7 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वर्ष की पहली तिमाही में पीरामल एंटरप्राइजेज का मुनाफा 289.6 करोड़ रुपये रहा था। वहीं कंपनी की कुल आय चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में 312 करोड़ रुपये या 24% बढ़ कर 1549.9 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय 1282.9 करोड़ रुपये थी।
मुनाफे में आयी गिरावट का असर आज कंपनी के शेयर में देखने को मिला बीएसई में आज इसका शेयर 942.05 पर खुला और कारोबार के अंत में 9.35 अंक या 0.99% गिर कर 933.20 पर बंद हुआ (शेयर मंथन 6 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख