शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की मुनाफा 7% गिरा, कुल आय में भी गिरावट

चालू वर्ष की पहली तिमाही महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शुद्ध लाभ में 7.3% की गिरावट दर्ज हुई है। वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का मुनाफा 8,31 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वर्ष की पहली तिमाही में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का मुनाफा 8.96.4 करोड़ रुपये रहा था। वहीं कंपनी की कुल आय चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में 4.7% घट कर 9,437 करोड़ रुपये हो गयी है। जबकि पिछले वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय 9,907 करोड़ रुपये रही थी। साल दर साल आधार पर पहली तिमाही में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का एबिटडा भी घट कर 1,353 करोड़ रुपये रहा है जो गत वर्ष की पहली तिमाही में 1,419 करोड़ रुपये रहा था। वहीं कंपनी का पहली तिमाही में एबिटड़ा मार्जिन 14.3% रहा है।
बीएसई में दोपहर 2 बजे इसका शेयर 6.75 रुपये या 0.48% बढ़ कर 1401 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन 8 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख