शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स का मुनाफा 48% गिरा, शुद्ध आय में भी 5.5% की गिरावट

देश की अग्रणी ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स का शुद्ध लाभ, चालू वर्ष की पहली तिमाही में 48.7% घटकर 2,768.9 करोड़ रुपये हो गया है।

जो पिछले वर्ष की पहली तिमाही में 5,398.2 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी की कुल आय भी पहली तिमाही में 5.5% गिर कर 61,326.7 करोड़ रुपये हो गयी है जो पिछले वर्ष की पहली तिमाही में  64,896 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी ने शुक्रवार को बाजार बंद होंने के बाद तिमाही नतीजे जारी किये।
बीएसई में शुक्रवार को टाटा मोटर्स का शेयर 384 पर खुला और दिन का कारोबार समाप्त होंने पर 9.65 रुपये 2.52% बढ़ कर 392.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन 8 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!