शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) का मुनाफा 83% गिरा

जून 2015 में खत्म तिमाही में बीएचईएल (BHEL) के मुनाफे में 82.5% की भारी कमी आयी है। इस दौरान कंपनी ने 33.9 करोड़ रुपये मुनाफा कमाया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी ने 193.5 करोड़ रुपये मुनाफा कमाया था। खराब नतीजों का असर कंपनी के शेयरों पर पड़ा। शुक्रवार को कारोबार के दौरान कंपनी के शेयरों में 10% तक की गिरावट दर्ज की गयी। हालाँकि कारोबार खत्म होने पर कंपनी के शेयर थोड़ा संभलने में कामयाब रहे। अंत में बीएसई में 5.81% की कमजोरी के साथ इसका शेयर 265.80 रुपये पर बंद हुआ।
आय में कमी और कामकाजी स्तर पर नुकसान भेल के मुनाफे में कमी के मुख्य कारण रहे हैं। जून 2015 में खत्म तिमाही में कंपनी की अन्य आय 41.6% की शानदार बढ़ोतरी के साथ 492.4 करोड़ रुपये रही। इसकी बदौलत ही कंपनी मुनाफा दिखाने में कामयाब रही है।
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बीएचईएल की आय 15.5% गिर कर 4280.8 करोड़ रुपये रही। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की आय 5067.6 करोड़ रुपये थी।
(शेयर मंथन, 07 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख