शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टील स्ट्रीप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) का लक्ष्य 493 रुपये : एसएमसी

एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज (SMC Global Securities) ने स्टील स्ट्रीप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) को मौजूदा भावों पर खरीदारी के लायक बताया है। इसने अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में कहा है कि स्टील स्ट्रीप्स व्हील्स को यूरोप से 15 लाख डॉलर का ठेका मिला है। इससे आय बढ़ने के साथ ही यूरोपीय बाजार में कंपनी की पैठ बढ़ेगी।
कंपनी झारखंड के सरायकेला में खास तौर पर डिजाइन की गई हॉट रोलिंग मिल लगाने के बारे में भी सोच रही है। कंपनी के शेयर का पिछला बंद भाव 370.80 रुपये था। एसएमसी का मानना है कि अगले 8 से 10 महीने में शेयर का भाव 493 रुपये तक जा सकता है और इस लक्ष्य के साथ इसमें खरीदारी की जा सकती है।
(स्पष्टीकरण : इस शेयर में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।)
(शेयर मंथन, 10 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख