शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चेन्नई पेट्रोलियम का तिमाही मुनाफा 81% बढ़ा, शेयर में 15% का उछाल

चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में चेन्नई पेट्रोलियम कार्पोर्शन (CPGL) के शुद्ध लाभ में 81% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। पिछले वर्ष की पहली तिमाही में चेन्नई पेट्रोलियम ने 510 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था जो इस वर्ष की पहली तिमाही में 81% बढ़कर 924 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं ग्रोस रिफाइनिंग मार्जिन (GRP) भी पिछले वर्ष की पहली तिमाही के 1.88$ से बढ़कर चालू वर्ष की पहली तिमाही में 10.09$ हो गया है। हालाँकि कंपनी की कुल आय में गिरावट दर्ज हुई है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय 9,053 करोड़ रुपये रही है। जो पिछले वर्ष की पहली तिमाही की कुल आय 12,989 से 30% कम है। बेहतर तिमाही नतिजों का असर आज कंपनी के शेयर में देखने को मिल रहा है। आज 180 रुपये पर खुलने के बाद चेन्नई पेट्रोलियम का शेयर 52 हफ्तों के उच्चतम भाव 212 रुपये तक पहुँच गया ।
दोपहर करीब 3.15 पर बीएसई में इसका शेयर 27 रुपये या 15% की बढ़त के साथ 205.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन 10 अगस्त 2015 )

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख