शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिनजीन इंटरनेशनल का शेयर 18% प्रीमियम पर सूचीबद्ध

सिनजीन इंटरनेशनल के शेयर की लिस्टिंग मंगलवार को बीसई और एनएसई में करीब 18% प्रीमियम के साथ 295 रुपये पर हुई। कंपनी ने आईपीओ में प्रति शेयर 250 रुपये की कीमत रखी थी। सुबह करीब 11.18 बजे बीएसई में कंपनी के शेयर में 24% फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ 311 रुपये पर कारोबार हो रहा था।
सिनजीन ने पिछले महीने आईपीओ के जरिये 550 करोड़ रुपये जुटाये थे। कंपनी के इश्यू के लिए 23.66 गुना आवेदन हुआ था। सिनजीन बायोटेक्नोलॉजी कंपनी बायोकॉन की रिसर्च इकाई है। इश्यू के जरिये बायोकॉन ने सिनजीन में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेच दी है। (शेयर मंथन, 11 अगस्त, 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!