शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंजीनियर्स इंडिया का मुनाफा 29.35% गिरा

इंजीनियर्स इंडिया का मुनाफा जून 2015 में खत्म तिमाही में 29.35% गिर कर 56.80 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 80.40 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
जून 2015 में खत्म तिमाही में परिचालन से कंपनी की कुल आय 390.51 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी ने 435 करोड़ रुपये की परिचालन आय हासिल की थी। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद नतीजों का एलान किया था। मंगलवार को बाजार खुलने पर कंपनी के शेयरों पर नतीजों का असर देखने को मिला। सुबह 10.37 बजे बीएसई में कंपनी के शेयरों में 5% से ज्यादा की कमजोरी के साथ 223 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 11 अगस्त, 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख