शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पावर ग्रिड (Power Grid) का मुनाफा 20.2% बढ़ा

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corporation of India) को जून 2015 में खत्म तिमाही में 1366.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को हुए 1136.5 करोड़ रुपये के मुनाफे से 20.2% ज्यादा है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय 19.7% बढ़ कर 4717.6 करोड़ रुपये रही। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की आय 3941.8 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने बिजली संचारण (ट्रांसमिशन) के अपने मुख्य कारोबार में अच्छी वृद्धि दर्शायी है। इसकी संचारण गतिविधियों से आय 3812.94 करोड़ रुपये से 19.1% बढ़ कर 4540.16 करोड़ रुपये हो गयी।

वहीं दूरसंचार (टेलीकॉम) कारोबार से इसकी आय 64.50 करोड़ रुपये से 36.17% बढ़ कर 87.83 करोड़ रुपये हो गयी। सलाहकार सेवाओं से इसकी आय में 46% की जोरदार वृद्धि दर्ज हुई है। इसकी यह आय 60.98 करोड़ रुपये से बढ़ कर 89.02 करोड़ रुपये हो गयी। 

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद अपने नतीजों का एलान किया था। बीएसई में पिछले बंद भाव 138.10 रुपये की तुलना में आज सुबह यह शेयर मजबूती के साथ 140.70 रुपये पर खुला और 141.10 रुपये तक चढ़ा, हालाँकि इसके बाद यह कमजोर होने लगा। करीब 12.30 बजे यह शेयर 2.10 रुपये या 1.52% की कमजोरी के साथ 136.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख