शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI Bank) का मुनाफा 10% बढ़ा, शेयर में गिरावट

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI Bank) ने चालू वित्तीय वर्ष के पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिये हैं। बैंक के स्टैंडलोन नतीजों (Standalone results) के अनुसार चालू वर्ष की पहली तिमाही में बैंक को 3,692.4 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है जो पिछले वर्ष की पहली तिमाही के 3,349 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ से 10% ज्यादा है। साल 2016 पहली तिमाही में बैंक की कुल आय 9.8% बढ़ कर 44,730.8 करोड़ रुपये रही है जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 40,739.2 करोड़ रुपये रही थी। ग्रॉस एनपीए पिछले वर्ष की पहली तिमाही के 4.90% से घटकर 4.29% हो गया है। तो वहीं नेट एनपीए भी पिछले वर्ष की पहली तिमाही के 2.66% से घटकर चालू वर्ष की पहली तिमाही में 2.24% रहा है। वहीं बैंक के कंसोलिडेटेड नतीजों (Consolidated results) की बात करें तो बैंक को 2015-16 की पहली तिमाही में 4713.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो पिछले वर्ष की पहली तिमाही के शुद्ध लाभ 4448.1 करोड़ रुपये से 6% ज्यादा है। वहीं बैंक की कुल आय पहली तिमाही में 4% बढ़ कर 62927.4 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक की कुल आय 60620.9 करोड़ रुपये थी।
दोपहर 2.20 पर बीएसई में आज इसका शेयर 12.80 रुपये या 4.52% की गिरावट के साथ 270.30 रुपये पर चल रहा है।
(शेयर मंथन, 11 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख