शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वोल्टास का लाभ 1.4% बढ़ा, आय घटी

जून, 2015 को समाप्त तिमाही में वोल्टास का लाभ 1.4% बढ़ कर 110.5 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में लाभ 109 करोड़ रुपये रहा था। इस अवधि में कंपनी की आय 1,757 करोड़ रुपये के मुकाबले 9% घट कर 1,598.3 करोड़ रुपये रही है। कंपनी का एबिटडा सालाना आधार पर 132 करोड़ रुपये से घटकर 131 करोड़ रुपये रहा है और एबिटडा मार्जिन 7.5% से बढ़कर 8.2% रहा है।

नतीजों की घोषणा के बाद वोल्टास के शेयर कल की 306 रुपये की बंदी के मुकाबले बुधवार को 2.35% गिर कर 298.80 रुपये पर बंद हुए। (शेयर मंथन 15 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख