शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अजंता फार्मा का शुद्ध लाभ 38% बढ़ा, शेयर मजबूत

अजंता फार्मा का शुद्ध लाभ जून, 2015 को समाप्त तिमाही में 38% बढ़ कर 81 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल समान तिमाही में कंपनी को 58.72 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी की कुल आय पिछले साल की समान तिमाही के 209.83 करोड़ रुपये के मुकाबले 14.60% बढ़ कर 240.47 करोड़ रुपये दर्ज हुई है।
बीएसई में इसका शेयर सुबह 1670.05 पर खुला और दोपहर 12.38 बजे 4.35 रुपये या 0.26% बढ़कर 1674 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन 12 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!